29 गोवंश के साथ दो आरोपित गिरफ्तार
रामपुर जिले के रहने वाले हैं आरोपित
सलेमगढ़ (कुशीनगर)। तरयासुजान पुलिस ने बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे फोरलेन स्थित सलेमगढ़ सियरहां के पास एक ट्रक से 29 गोवंश के साथ दो आरोपितों को गिरफ्तार किया। पुलिस पशुओं को मुक्त कराकर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।
तरयासुजान थाने के एसओ कपिलदेव चौधरी ने बताया कि सूचना पर चौकी प्रभारी बहादुरपुर धनंजय राय पुलिसकर्मियों के साथ थानाक्षेत्र के सलेमगढ़ सियरहां गांव के पास एक ट्रक पकड़ा गया। तलाशी के दौरान ट्रक में 29 गोवंशीय पशु क्रूरतापूर्वक लदे मिले। पुलिस ने ट्रक में सवार नन्हें आलम निवासी पटवा, थाना पटवा, जिला रामपुर और कलवा निवासी हुमौला थाना रामपुर कोतवाली, जिला रामपुर को गिरफ्तार किया। एसओ ने बताया कि गोवंश को मुक्त कराते हुए तस्करों के विरुद्ध पशु क्रूरता समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।