फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘भाजपा के तानाशाही से परेशान है जनता’

विज्ञापन
विज्ञापन
‘भाजपा की तानाशाही से परेशान है जनता’
विज्ञापन

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बोले- स्वामी प्रसाद मौर्य का इस्तीफा इसका परिणाम
संवाद न्यूज एजेंसी
गंगुआ बाजार (कुशीनगर)। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व तमकुहीराज के विधायक अजय कुमार ‘लल्लू’ ने कहा कि भाजपा के तानाशाही रवैये से आम जनता ही नहीं, उसके नेता और मंत्री भी परेशान हैं। कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के इस्तीफे से यह बात स्पष्ट हो गई है।
उन्होंने कहा कि जिस सरकार में मंत्री की नहीं सुनी जा रही तो वहां जनता की बात कौन सुनेगा। सम्मान से बढ़कर कुछ नहीं है। वह बुधवार को गंगुआ मठिया में पत्रकारों से बात कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गांव, गरीब, नौजवान और किसान की उपेक्षा करके तानाशाही फार्मूले पर सरकार हुकूमत चला रही है। हालत यह है कि लाइफटाइम सिम वाले नंबरों पर भी अब हर माह करीब 200 रुपये वसूले जाने लगे हैं। जनता महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टचार से परेशान है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें