फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 पेटी शराब के साथ दो आरोपित गिरफ्तार

विज्ञापन
अवैध अंग्रेजी शराब की खुलासा करते कुशीनगर अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
21 पेटी शराब के साथ दो आरोपित गिरफ्तार
विज्ञापन

आर्मी की पोशाक पहने थे दोनों, पुलिस ने पनियहवा पिकेट से किया गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। जिले की हनुमानगंज थाने की पुलिस ने शनिवार को एक कार से 21 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ दो आरोपितों को गिरफ्तार किया। दोनों आर्मी की पोशाक पहने थे।
एएसपी रितेश कुमार सिंह ने शनिवार को पुलिस कार्यालय में पत्रकारों को बताया कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस चेकिंग अभियान चला रही है। 31 दिसंबर की देर रात हनुमानगंज थाने की पुलिस पनियहवा पिकेट के पास एक कार को रोककर तलाशी ली। कार हिसार (हरियाणा) से मोतीहारी (बिहार) ले जाई जा रही थी। तलाशी लेने पर 21 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। इसे ले जाने के आरोप में देवेंद्र कुम्हार निवासी धानी दरियापुर थाना भिवानी जनपद भिवानी (हरियाणा) और संदीप निवासी तलवंडी रुक्का थाना हिसार जनपद हिसार (हरियाणा) को गिरफ्तार कर लिया गया। 21 पेटी में 1008 शीशी शराब रखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी ने बताया कि इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। इनके पास एक फर्जी पहचान पत्र नेमप्लेट सहित मिला है, जिस पर आर्मी मैन सुनील कुमार लिखा हुआ है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में हनुमानगंज थाने के एसओ संतोष कुमार यादव, एसआई कैलाश यादव, कांस्टेबल शशिकेश गोस्वामी, अमित कुमार, यशवंत, सोनू, विवेकानंद पटेल शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें