फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के लिए प्रेमी के दरवाजे पर बैठी युवती

विज्ञापन
विज्ञापन
शादी के लिए प्रेमी के दरवाजे पर बैठी युवती
विज्ञापन

प्रेमी की मां को बेटे को थाने पर भेजने का निर्देश
पडरौना। विशुनपुरा थानाक्षेत्र के दुदही बाजार में प्रेमी के दरवाजे पर शादी करने के लिए आकर बैठी युवती को पुलिस ने रात करीब 10 बजे समझा-बुझाकर घर भेज दिया। जबकि युवक की मां को बेटे को एक सप्ताह के अंदर थाने पर भेजकर मामले को सुलझाने के निर्देश दिए हैं।
महराजगंज जिले के सिसवां बाजार निवासी एक युवती शुक्रवार को दुदही बाजार निवासी एक युवक को प्रेमी बताते हुए शादी के लिए उसके दरवाजे पर बैठ गई। उसने बताया कि करीब 10 वर्ष पहले दुदही बाजार में वह रिश्तेदारी में आई थी। बगल के एक युवक से उसका प्रेम हो गया। युवक शादी का झांसा देकर उससे घर और बाहर मिलता था। आरोप है कि उसने कई बार शारीरिक संबंध भी बनाया। कुछ दिनों से वह दूरी बनाने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवती के मुताबिक करीब दस दिन पहले विशुनपुरा पुलिस से लिखित शिकायत की थी। पुलिस ने ध्यान नहीं दिया तो शुक्रवार सुबह दस बजे युवक के दरवाजे पर आकर बैठ गई। विशुनपुरा पुलिस रात 10 बजे युवती और युवक की मां को थाने लाकर पूछताछ की। विशुनपुरा थाने के एसओ नरेंद्र प्रताप राय के मुताबिक आरोपी युवक को एक सप्ताह के अंदर बुलाकर मामले को सुलझाने के लिए उसकी मां से कहा गया है। युवती को उसके घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें