फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक के खलासी की नहर में डूबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक के खलासी की नहर में डूबने से मौत
विज्ञापन

सलेमगढ़ (कुशीनगर)। मंगलवार की रात से लापता एक ट्रक के खलासी का शव बृहस्पतिवार को मुख्य पश्चिमी गंडक नहर में मिला। तरयासुजान थानाक्षेत्र के बसडीला बुजुर्ग गांव का निवासी खलासी मंगलवार की रात एक होटल में भोजन करने के बाद से लापता था। इस मामले में पुलिस की तरफ से पकड़े गए उसी के साथी ने बताया कि रात में नहर में डूबने से उसकी मौत हो गई। बिहार क्षेत्र में गोपालपुर के पास उसका शव मिला।
विज्ञापन

दीपक नाम के खलासी ने बताया कि बसडीला बुजुर्ग निवासी संदीप यादव (20) पुत्र प्रेमनाथ गांव के ही मुन्ना ठकुराई के ट्रक पर खलासी था। मंगलवार रात में चालक राजकुमार ने ट्रक को एनएच के किनारे बनवरिया स्थित पेट्रोल पंप के पास खड़ा कर दिया और खलासी संदीप को खाने के लिए रुपये देकर घर चला गया। इधर संदीप बगल में खड़े ट्रक के खलासी दीपक पुत्र नरेश निवासी ग्राम मुन्नीपट्टी के साथ एक किलोमीटर दूर रात में एक होटल में भोजन किया और मुख्य पश्चिमी गंडक नहर पर टहलने लगा। इसी दौरान चार पहिया वाहन से अचानक कुछ लोग आए। दोनों को दौड़ा लिया। भागते समय हड़बड़ाहट में संदीप नहर में डूब गया। जबकि दीपक एक झाड़ी में छिप गया। गोपालपुर पुलिस ने नहर में डूबे युवक का शव कब्जे में ले लिया। एसओ कपिलदेव चौधरी ने बताया कि शव बिहार में मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें