फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव
विज्ञापन

सेवरही (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र के बरवा राजापाकड़ गांव के जमुआन टोला स्थित मुसहर बस्ती में बृहस्पतिवार को एक विवाहिता का शव उसके घर में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

गांव के रहने वाले दिलीप की 23 वर्षीय पत्नी उषा का शव घर के अंदर छत के कुंडे से लटका मिला। मौके पर विवाहिता के ससुरालवाले नहीं थे। घटना की सूचना किसी ने पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा बनवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस घटना की वजह का पता लगाने में जुटी हुई है। तुर्कपट्टी थाने के एसओ आनंद गुप्ता ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें