फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ट्रक ने कार में मारी टक्कर, चालक घायल

Wed, 03 Dec 2025 01:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीराज। थाना क्षेत्र के हाइवे स्थित गाजीपुर बैरियर के पास मंगलवार को बिहार की ओर जा रही कार में एक ट्रक ने पीछे से ठोकर मार दी। इससे कार चालक अनियंत्रित होकर आगे जा रहे ट्रक में ठाेकर मार दी। इस हादसे में कार अनियंत्रित हो डिवाइडर पर चढ़ गई। इससे कार चालक घायल हो गए। सूचना पर आई पुलिस ने कार चालक को सीएचसी तमकुहीराज भेजवाकर ट्रक और कार को कब्जे में लिया।
विज्ञापन

बिहार के गोपालगंज जिले के विशंभरपुर थाना क्षेत्र के मटहीनिया निवासी ईद मुहम्मद (33) मंगलवार की शाम करीब :30 बजे कार को खुद ड्राइव करते हुए हाइवे के रास्ते घर जा रहे थे। अभी वे तमकुहीराज थाना क्षेत्र के हाइवे स्थित गाजीपुर बैरियर के पास पहुंचे ही थे कि एक ट्रक ने पीछे से उनकी कार में ठोकर मार दिया। ट्रक की ठोकर कार चालक अनियंत्रित हो गई। इससे कार सामने जा रहे ट्रक में ठोकर मरते हुए डिवाइडर पर चढ़ गई। इस हादसे में कार चालक ईद मुहम्मद घायल हो गए। सूचना पर आई पुलिस उन्हें सीएचसी तमकुहीराज भेजवाकर ट्रक और कार को कब्जे में ले लिया।े
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें