ट्रक और ट्रैक्टर में हुई भिड़ंत, एक घायल
बघौचघाट मोड़ पर एनएच पार करते समय हुआ हादसा
फाजिलनगर(कुशीनगर)। कस्बे के बघौचघाट मोड़ पर एनएच पार करते समय एक ट्रैक्टर-ट्रॉली व ट्रक में भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी हादसा के बाद ट्रैक्टर दो भाग में बंट गया। हादसे में ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को अस्पताल भिजवाया। ट्रक व ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में लिया।
कसया थानाक्षेत्र के मल्लूडीह निवासी संतोष कुमार (35) बृहस्पतिवार दोपहर करीब दो बजे ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर फाजिलनगर की तरफ आ रहे थे। वह बघौचघाट मोड़ पर बने जेब्रा क्रॉसिंग से एनएच पार कर रहे थे। इसी दौरान तमकुहीराज की तरफ से आ रहे एक ट्रक ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दिया। इससे ट्रैक्टर दो भाग में बंटकर दो दिशाओं में घूम गया। दुर्घटना में ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर थाने ले गई और घायल ट्रैक्टर चालक को फाजिलनगर सीएचसी भिजवाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।