फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहरण की सूचना पर पूरी रात हलकान रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
अपहरण की सूचना पर पूरी रात हलकान रही पुलिस
विज्ञापन

लापता युवक को खोजकर परिजनों को सौंपा
तुर्कपट्टी(कुशीनगर)। स्थानीय थानाक्षेत्र के मधुरिया निवासी एक व्यक्ति ने बुधवार शाम बहन के घर से लौट रहे युवक के अपहरण की सूचना पुलिस को दी। इससे पूरी रात पुलिस हलकान रही। पुलिस ने युवक को बृहस्पतिवार सुबह उसके एक रिश्तेदार के घर पाया और परिजनों को सौंप दिया।
मधुरिया निवासी लाल राजभर का 20 वर्षीय पुत्र अशोक राजभर बुधवार को गांव के ही एक दोस्त के साथ बाइक से बहन के घर खिचड़ी लेकर गया था। शाम को लौटते समय दोनों कसया के एक दुकान में नाश्ता करने लगे। इसी बीच अशोक बगल की दुकान पर कुछ लेने चला गया, लेकिन काफी देर तक नहीं लौटा। काफी खोजने के बाद उसका दोस्त उसके घर पहुंचा और बाइक वहां देकर लापता होने की बात बताई तो परिजनों ने पुलिस को अपहरण की सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मधुरिया चौकी प्रभारी अवधेश सिंह अपहरण की सूचना मिलते ही सक्रिय हो गए और युवक की खोज में जुट गए। पूरी रात पुलिस हलकान रही, लेकिन युवक का कुछ पता नहीं चला। बृृहस्पतिवार सुबह युवक के साखोपार में होने की सूचना मिली तो पुलिस उसे ढूंढकर परिजनों को सौंपा दिया। चौकी प्रभारी ने बताया कि लापता युवक को नशे की लत है। नशे की हालत में वह रास्ता भटक गया था। उसे ढूंढकर परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें