पुलवामा शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि
पडरौना। सोमवार शाम करीब छह बजे नगर के सुभाष चौक पर सामाजिक संगठन आस्था की तरफ से श्रद्धांजलि सभा आयोजित हुई। इसमें पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी गई।
संस्थाध्यक्ष दीपक जायसवाल ने कहा कि देश के जवान सरहद की रक्षा करने के साथ लोगों को भयमुक्त समाज देते हैं। इसमें कई सैनिक देश की सुरक्षा करते हुए शहीद हो जाते हैं। इनकी कुर्बानी कभी भुलाई नहीं जा सकती है। इसके बाद संगठन से जुड़े लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान महेश शर्मा, बासु पाठक, सोनू राज कुशवाहा, विकास मोदनवाल, मनीष कौशिक, गिरजेश मद्धेशिया, दीपक गुप्ता, रितेश शाह, ज्ञान प्रकाश सिंह, अभिषेक सिंह आदि मौजूद रहे।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की तरफ से सुभाष चौक पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस दौरान सोनू राज कुशवाहा, कार्तिक सिंह, अभिषेक, गौरव, ज्ञान, राजदीप, प्रशांत, विकास, चंदन, रितेश, महेश, प्रेम, भास्कर, अमरदीप, दिनेश, करन आदि मौजूद रहे।
खड्डा प्रतिनिधि के अनुसार छितौनी के नारायणी नदी तट स्थित मां नारायणी सामाजिक कुंभ स्थल परिसर में दीपांजलि का आयोजन हुआ। इसमें पुलवामा हमले में शहीद जवानों की स्मृति में दीप जलाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान संयोजक मनोज कुमार पांडेय ने कहा कि देश वीर जवानों की शहादत को कभी भुला नहीं सकता। उनके त्याग व पराक्रम के कारण देश की सीमाएं सुरक्षित हैं। इस दौरान प्रभाकर पांडेय, विकास सिंह, देवेंद्र मल्ल, नरेंद्र चौरसिया, सुनील यादव, प्रशांत मिश्र, सुनील सिंह, अजय मिश्रा, आयुष शुक्ला आदि मौजूद रहे।