फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: जनजाति गौरव दिवस मनाया

Sun, 17 Nov 2024 01:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया/साखोपार। कसया नगर के वार्ड नंबर नौ बालासाहेब देवरस नगर (नरकटिया खुर्द) में शनिवार को कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें भगवान बिरसा मुंडा जयंती पखवाड़ा के तहत धूमधाम से जनजाति गौरव दिवस मनाया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश गढ़ मंडला राज परिवार के कुंवर प्रशांत सिंह मरावी ने कहा कि भारत देश गोंडवाना लैंड का हिस्सा है तथा अनादि काल से गोंड पृथ्वी पर निवास करता रहा है। इसी लिए इन्हें आदिवासी कहा जाता है जो प्रकृति शक्ति को पूजता है स्वतंत्रता के बाद अखंड भारत के निर्माण में गोंड राजाओं का बहुत योगदान है। कार्यक्रम संयोजक एवं भारतीय जनता पार्टी एस टी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री राधेश्याम गोंड ने कहा कि अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध प्रथम स्वतंत्रता आंदोलन आदिवासी जननायक बिरसा मुंडा ने आरंभ किया था।
कहा कि आदिवासी समाज प्रकृति द्वारा दिए गए जल जंगल जमीन की रक्षा के लिए जंगलों में निवास किया तथा अपने मान सम्मान एवं संस्कृति बचाए रखने के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें