लक्ष्मीगंज। काशी हिन्दी विद्यापीठ वाराणसी में शनिवार को कवि सुनील चौरसिया सावन को विद्या वाचस्पति मानद सम्मान-2024 से सम्मानित किया गया। रामकोला कस्बे के अटल नगर निवासी सुनील केंद्रीय विद्यालय गांगरानी में हिन्दी के शिक्षक हैं। उनकी इस उपलब्धि पर मधुसूदन पांडेय, पवन कुमार सिंह, बलराम राय, अशोक कुमार, पंकज पांडेय आदि ने बधाई दी है। संवाद