पडरौना। बलिया के रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में 16 से 18 जनवरी तक प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालक कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इसमें प्रतिभाग करने के लिए शुक्रवार को जिला स्टेडियम में जिला स्तरीय ट्रायल होगा। इसमें चयनित खिलड़ी 11 जनवरी को गोरखपुर स्थित रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में ट्रायल देंगे। वहां चयनित खिलाड़ियों को प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का मौका मिलेगा।
यह जानकारी क्रीडाधिकारी रवि कुमार निषाद ने दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालक कुश्ती प्रतियोगिता टीम के चयन के लिए शुक्रवार की दोपहर 12:30 बजे से जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में ट्रायल होगा। इसमें चयनित खिलाड़ी 11 जनवरी की सुबह 11 बजे से रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम, गोरखपुर में ट्रायल देंगे। उन्होंने बताया कि 16 से 18 जनवरी तक बलिया में आयोजित प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागी शामिल हो सकते हैं।