फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: तीन माह बाद सीसीयू में होगा इलाज

विज्ञापन
हरका में बनकर तैयार हुआ क्रिटीकल केयर यूनिट।संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुशीनगर। अगले तीन-चार महीनों में हादसों में घायल गंभीर मरीजों को भी जिले में ही इलाज मिल सकेगा। क्रिटिकल केयर यूनिट का मेडिकल कॉलेज के एकेडमिक ब्लॉक के पास हरका में निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। भवन निर्माण पूरा हो चुका है। फिनिशिंग का कार्य चल रहा है। करीब तीन माह के अंदर भवन हैंडओवर करने की तैयारी है। इसके बाद मेडिकल कॉलेज प्रशासन यूनिट का संचालन करेगा। इसमें 50 बेड की व्यवस्था रहेगी।
करीब 19 करोड़ की लागत से इसका निर्माण किया जा रहा है। इस यूनिट में सभी आधुनिक सुविधाएं होंगी, जिससे गंभीर मरीजों को बाहर बीआरडी मेडिकल कॉलेज या एम्स गोरखपुर रेफर नहीं करना पड़ेगा। जिले में अभी तक मरीजों को सामान्य इलाज ही मिल पाता है। सड़क हादसों या अन्य कारणों से गंभीर मरीजों को इलाज के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज या लखनऊ जाना पड़ता है। ऐसे में समय से इलाज न मिल पाने से मरीजों की जान तक चली जाती है। मरीजों को जल्द ही जिले में इलाज के लिए बेहतर सुविधा मिलने लगेगी।
विज्ञापन

करीब दो साल से क्रिटिकल केयर यूनिट का निर्माण चल रहा है। कार्य की गति धीमी होने के कारण तय समय पर यह भवन पूर्ण नहीं हो सका। जून 2025 में इसका कार्य पूर्ण कर हैंडओवर करने की कार्यदायी संस्था की जिम्मेदारी थी, लेकिन तय समय बीतने के बाद भी अभी भवन का निर्माण अधूरा है। यूनिट सक्रिय होने के बाद आने वाले मरीजों को रेड व येलो जोन में बांटकर इलाज होगा।
विज्ञापन

20-20 बेड का आईसीयू और हाईडिपेंडसी यूनिट रहेगी। गंभीर स्थिति में प्रसव कराने की भी सुविधा होगी। गंभीर रूप से अस्वस्थ मरीजों का इलाज किया जाएगा।
इसके लिए अलग से चिकित्सकों की तैनाती की जाएगी। अत्याधुनिक मशीनें लगाई जाएंगी और सभी प्रकार की जांच सुविधा उपलब्ध होगी। भर्ती होने वाले मरीजों की 24 घंटे निगरानी की व्यवस्था होगी। यह यूनिट अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरणों और सुविधाओं से सुसज्जित होगी। गंभीर रूप से बीमार मरीजों को तत्काल और उच्च-स्तरीय चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी। यूनिट में 50 बेड की व्यवस्था की गई है। क्रिटिकल केयर यूनिट के शुरू होने से जिले में आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं में बड़ा बदलाव आएगा। यूनिट में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की एक टीम तैनात होगी। कार्यदायी संस्था सीएनडीएस है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें