फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बेलवा चुंगी में ट्रांसफाॅर्मर जला, 12 घंटे बिजली गुल

Fri, 20 Jun 2025 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। गर्मी बढ़ते ही बिजली सप्लाई व्यवस्था लड़खड़ा गई है। बार-बार होती ट्रिपिंग, फाॅल्ट व लो-वोल्टेज से लोग परेशान हैं। ओवरलोड से आए दिन ट्रांसफाॅर्मर जल जा रहे हैं।
विज्ञापन

बेलवाचुंगी में शुक्रवार तड़के पांच बजे ट्रांसफाॅर्मर जल गया, जिससे 12 घंटे बिजली गुल रही। वहीं, बाउली चौक पर किसी वाहन ने बिजली के पोल में टक्कर मार दी, जिससे सात घंटे तक कई मोहल्लों की बिजली गुल रही।
बेलवाचुंगी निवासी विजय, गुड्डू, बबलू, शंकर प्रसाद, पिंटू आदि ने बताया कि शुक्रवार तड़के पांच बजे ट्रांसफाॅर्मर जल गया। इस कारण 12 घंटे तक मोहल्ले के 500 से ज्यादा घरों की बिजली गुल रही। इस कारण सुबह मोटर नहीं चलने से लोगों को पानी की किल्लत हुई।
विज्ञापन

वहीं गर्मी में दिनभर लोग परेशान रहे। 12 घंटे बिजली गुल रहने से मोहल्ले के लोग इस गर्मी में बेहाल रहे। 12 घंटे बाद ट्रांसफाॅर्मर की मरम्मत कर शाम पांच बजे सप्लाई बहाल की जा सकी।
वहीं, बाउली चौक के पास गंडक नहर को जाने वाली सड़क के किनारे शुक्रवार करीब 11 बजे किसी वाहन की टक्कर से एक पोल टूटकर गिर गया, जबकि दूसरा पोल लटक गया। इससे सात घंटे से ज्यादा आवास विकास कॉलोनी, मुन्ना कॉलोनी, बलूचहा, रामकोला रोड आदि मोहल्लों की बिजली सप्लाई ठप रही।
विज्ञापन

इस संबंध में जेई शुभम गौड़ ने बताया कि किसी वाहन की टक्कर से पोल गिरा है, तुरंत पोल लगाने के लिए भेजा गया। पोल लगाकर जल्द सप्लाई बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें