फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कप्तानगंज रूट पर आज भी विलंब से पहुंचीं ट्रेनें

Sun, 28 Dec 2025 02:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना/कप्तानगंज। गोरखपुर-नरकटियागंज रेल मार्ग पर संचालित लंबी दूरी की ट्रेनों पर कोहर का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। रात में पड़ रहे घने कोहरे ने ट्रेनों की गति को धीमा कर दिया है। इसका परिणाम यह है कि इस रेल मार्ग पर संचालित ट्रेनों अपने निर्धारित समय से काफी विलंब से चल रही हैं। शनिवार को चम्पारण सत्याग्रह एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से आठ घंटे, दरभंगा अमृत भारत एक्सप्रेस सात घंटे और गुआहाटी-अमरनाथ 3:30 घंटे विलंब से कप्तानगंज पहुंची। इससे यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

गोरखपुर-नरकटियागंज और कप्तानगंज-थाने रेल मार्ग पर सप्तक्रांति सुपर फास्ट, सत्याग्रह एक्सप्रेस, अवध एक्सप्रेस, अमरनाथ एक्सप्रेस, पूर्वांचल एक्सप्रेस समेत अन्य लंबी दूरी की ट्रेनें का संचालन होता है। बीते करीब एक सप्ताह से पड़ रही कड़ाके ठंड ने लोगों का जनजीवन अस्तव्यस्त कर दिया है। रात में पड़ रहे घने कोहरे का असर लोगों दिनचर्या के अलावा अवागमन पर भी पड़ा है।


इसका सबसे अधिक प्रभाव ट्रेनों के संचालन पर पड़ा है। लंबी दूरी की संचालित करीब-करीब सभी ट्रेनें अपने निर्धारित समय से काफी विलंब से चल रही है। कप्तानगंज से आनंद विहार जाने वाली चंपारण सत्याग्रह एक्सप्रेस शनिवार को अपने निर्धारित समय से आठ घंटे विलंब से कप्तानगंज पहुंची। इसी तरह जनसाधारण एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से एक घंटे, आनंद विहार से कप्तानगंज तक आने वाली सप्तक्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से एक घंटे, छपरा-अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन अपने निर्धारित समय से 3:30 घंटे, दरभंगा अमृत भारत एक्सप्रेस सात घंटे, सत्याग्रह एक्सप्रेस दो घंटे, सहरसा सद्भावना चार घंटे, कप्तानगंज से मुंबई तक जाने वाली अवध एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 2:30 घंटे, कप्तानगंज से जम्बू कश्मीर जाने वाली अमरनाथ एक्सप्रेस ट्रेन अपने निर्धारिय समय से दो घंटे, जम्मू कश्मीर से कप्तानगंज तक जाने वाली गोहाटी-अमरनाथ एक्सप्रेस ट्रेन 3:30 और मुंबई से कप्तानगंज को आने वाली अवध एक्सप्रेस ट्रेन अपने निर्धारित समय से एक घंटे विलंब से कप्तानगंज रेलवे स्टेशन पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें