फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: जूडो में बालक वर्ग में शानू, अवधराज अव्वल

Sun, 28 Dec 2025 02:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। जिला स्टेडियम में चल रहे सांसद खेल महोत्सव के तीसरे दिन सब जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग की जूडो और भारोत्तोलन प्रतियोगिता हुई। बालक और बालिक वर्ग की हुई अलग-अलग भार में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को महोत्सव के समापन के दिन पुरस्कृत किया जाएगा। महोत्सव के तीसरे दिन डीपीआरओ अलोक प्रियदर्शी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इसके बाद शुरू हुई सब जूनियर की जूडो प्रतियोगिता में बालक वर्ग के 53 किग्रा भार वर्ग में शानू सिंह, 59 किग्रा भार वर्ग में अवधराज, जूनियर स्तर के 50 किग्रा भार वर्ग में सुमित, सीनियर स्तर के 81 किग्रा वर्ग में राजहीरा विजेता घोषित हुए। जूडो बालिका वर्ग खेल में जूनियर स्तर के 47 किग्रा वर्ग में ललिता कुशवाहा, सीनियर स्तर के 59 किग्रा वर्ग में कुमकुम ठाकुर, 45 किग्रा भार वर्ग में बेबी मद्धेशिया विजेता घोषित हुए। इसी तरह भारोत्तोलन में सब जूनियर स्तर के बालक वर्ग में 55 किग्रा भार वर्ग में परमेश्वर, 60 किग्रा भार वर्ग में अभय विजेता घोषित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें