फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सड़कों पर जाम का झाम...रेंगता रहा शहर

Sun, 19 Oct 2025 01:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
पडरौना के तिलक चौक पर लगा जाम। संवाद  
विज्ञापन
पडरौना। धनतेरस पर शनिवार को प्रशासन की कोशिशों के बावजूद शहर की यातायात व्यवस्था पटरी से उतरी दिखाई दी। बाजार और चौराहों पर जाम लगा। बाजार में खरीदारी करने आए लोगों की भीड़ के आगे यातायात पुलिस की तरफ से किया गया प्रबंध नाकाफी दिखाई दिया। रोक के बावजूद शहर में आए ई-रिक्शा चालकों की वजह से यातायात व्यवस्था बिगड़ी। यातायात पुलिस की तरफ से शहर में नो एंट्री व ई-रिक्शा संचालन को अलग-अलग मार्गों पर शहर में प्रवेश की पाबंदी के बावजूद सड़कों पर जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

शहर के साहबगंज, बावली चौक, जटहां रोड, बेलवा चुंगी तक ही ई-रिक्शा के संचालन के लिए प्रशासन ने धनतेरस से दीपावली तक जाम से निजात के लिए प्रतिबंधित किया है।
यह व्यवस्था सुबह 9 बजे से रात को 11 बजे तक के लिए तय की गई है। इसके अलावा शहर में नो एंट्री व रूट डायवर्जन भी किया गया है।
इसके बावजूद ई-रिक्शा शहर में प्रतिबंधित क्षेत्र के अंदर गलियों से शहर में प्रवेश कर गए। जिसके चलते शहर के सभी चौक व चौराहों से लेकर सुभाष चौक के पास आवागमन में काफी परेशानी हुई। धनतेरस पर शहर में लोगों की भीड़ होने के मद्देनजर कोई आवागमन में दिक्कत न आए और आवाजाही सुव्यस्थित बना रहे, हर तरह का बंदोबस्त की थी। सुबह से देर रात तक शहर में खरीदारी के लिए उमड़े लोगों की भीड़, दोपहिया व चार पहिया वाहनों की सड़क की पटरियों पर जगह-जगह खड़े होने से मुसीबत बनी रही। पुलिस की तरफ से गई सुचारु यातायात के लिए प्रबंध कम पड़ गए। शहर में हर जगह सड़क की पटरियों पर वाहनों की बेतरतीब कतार व पटरी दुकानदारों के फैले सामान से स्थिति खराब दिखाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें