फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: रेस्टोरेंट में बवाल को लेकर दो गुटों में बंटे व्यापारी

Tue, 12 May 2026 02:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गंगुआ बाजार। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के समउर बाजार में एक रेस्टोरेंट पर देह व्यापार के आरोप के बाद रविवार को हुए बवाल ने बाजार के व्यापारियों को दो गुटों में बांट दिया है। घटना का वीडियो बनाने वाले एक युवक की पिटाई का भी आरोप है। पुलिस इस मामले में तहरीर का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन

समउर बाजार के तमकुहीराज मार्ग स्थित एक रेस्टोरेंट में कथित रूप से देह व्यापार चलने की सूचना पर रविवार को स्थानीय लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। इसी दौरान एक युवक घटना का वीडियो बनाने लगा। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और रेस्टोरेंट संचालक को हिरासत में लेकर शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया। घटना के बाद बाजार के व्यापारी दो गुटों में बंट गए और दोनों पक्षों में तनाव बढ़ गया। आरोप है कि रविवार देर रात समउर बाजार पुलिस चौकी के पीछे एक व्यापारी के घर पर दूसरे गुट के लोगों ने मारपीट और तोड़फोड़ की। घटना को रिकॉर्ड करने वाले युवक से भी मारपीट की गई। फिलहाल पुलिस ने रेस्टोरेंट बंद करा दिया है और मामले की जांच कर रही है। सीओ तमकुहीराज जयंत कुमार यादव ने बताया कि रेस्टोरेंट में विवाद और हंगामे की सूचना मिली है। मामले की जांच के लिए विशेष टीम गठित कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें