फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: जलनिकासी इंतजाम के लिए व्यापारियों ने किया प्रदर्शन

Wed, 22 Jul 2026 02:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बनकटा बाजार। सुभाष चौराहे पर बारिश के पानी की समुचित निकासी नहीं होने से नाराज व्यापारियों ने मंगलवार को पीडब्ल्यूडी के खिलाफ प्रदर्शन किया। उनका आरोप है कि हल्की सी बारिश होते ही गंदा पानी दुकानों के सामने भर जाता है। जिससे ग्राहक दुकानों तक नहीं पहुंच पाते और कारोबार प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि यह सड़क यूपी और बिहार को जोड़ती है। जहां जलभराव से स्थानीय लोगों और व्यापारियों दोनों की परेशानी बढ़ जा रही है। ग्राम प्रधान मैनेजर गुप्ता व व्यापार मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार निराला ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही जल निकासी की व्यवस्था नहीं की गई तो व्यापारी अपनी दुकानें बंद कर आंदोलन करेंगे। इस संबंध में पीडब्ल्यूडी के जेई राजीव त्रिपाठी ने कहा कि समस्या गंभीर है, जल्द ही स्थलीय निरीक्षण कर जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें