फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ट्रैक्टर पलटा, नीचे दबने से चालक की मौत

Tue, 07 Mar 2023 08:08 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पकड़ियार बाजार। ट्राॅला पर गन्ना लेकर जा रहा एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सोमवार की रात भूमिहारीपट्टी गांव के पास पलट गया। उसके नीचे दब जाने से चालक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जटहां बाजार थाना क्षेत्र के कटाई भरपुरवा के मदरहवा टोला निवासी लल्लन यादव के 22 वर्षीय पुत्र सतीश गांव के ही एक व्यक्ति का ट्रैक्टर चलाते थे। सोमवार की रात अपने गांव के क्रय केंद्र से गन्ना लेकर पिपराइच चीनी मिल पर जा रहे थे। लगभग दस बजे भूमिहारीपट्टी गांव के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया। इससे ट्रैक्टर-ट्राला पलट गया। ट्रैक्टर के नीचे दब जाने के कारण चालक गंभीर रूप से घायल हो गए।
उनको कोटवा बाजार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। नेबुआ नौरंगिया थाने के एसएचओ अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें