फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कुशीनगर में ट्रेन की चपेट में आने से चौकीदार की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Tue, 07 Mar 2023 11:34 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी बोदरवार।

सार

कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बौलिया गांव के स्व. सुग्रीव शर्मा के बेटे सत्येंद्र उर्फ अरुण शर्मा (25) की तीन माह पूर्व नरहर छपरा गांव की गीतांजली संग शादी हुई है। एक सप्ताह पूर्व गीतांजलि अपने मायके आई थीं। पत्नी से मिलने के लिए अरुण सोमवार की शाम अपनी ससुराल पहुंचे। रात में भोजन करके वह सो गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुशीनगर जिले में कप्तानगंज क्षेत्र के नरहर छपरा गांव के सामने मंगलवार की सुबह ट्रेन की चपेट में आने से चौकीदार की मौत हो गई। घटना सुबह पांच बजे तब हुई, जब उन्होंने जल्दबाजी में रेलवे लाइन पार करने की कोशिश की।

विज्ञापन

उसी समय गोरखपुर नरकटियागंज रेल खंड पर किसी ट्रेन की चपेट में आ गए। दुर्घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों को कहना है कि उनको कम सुनाई देता था। इसलिए वह ट्रेन की आवाज नहीं सुन पाए होंगे।

कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बौलिया गांव के स्व. सुग्रीव शर्मा के बेटे सत्येंद्र उर्फ अरुण शर्मा (25) की तीन माह पूर्व नरहर छपरा गांव की गीतांजली संग शादी हुई है। एक सप्ताह पूर्व गीतांजलि अपने मायके आई थीं। पत्नी से मिलने के लिए अरुण सोमवार की शाम अपनी ससुराल पहुंचे। रात में भोजन करके वह सो गए।
विज्ञापन

सुबह करीब पांच बजे नित्यक्रिया के लिए घर से रेलवे लाइन की तरफ खेतों में गए। रेलवे लाइन पार करते हुए गोरखपुर से कप्तानगंज जा रही ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई। उनके काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की, तब जाकर लोगों को घटना की जानकारी हुई।

इसके बाद परिजनों में चीख पुकार मच गई। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मामले की जानकारी पाकर एसआई राकेश रोशन सिंह पहुंचे। एसआई ने परिजनों से बात की तो सामने आया कि उनको कम सुनाई देता था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें