तरयासुजान। थाना क्षेत्र के गांव दोमाठ में नशे में धुत एक ट्रैक्टर चालक ने बिजली के पोल में ठोकर मार दी। इससे बिजली के दो पोल टूट कर गिर गए, जिसकी वजह से गांव के करीब 50 घर में बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
गांव दोमाठ में शनिवार की देर शाम नशे में धुत एक ट्रैक्टर चालक ने दोमठ की तरफ से ट्रैक्टर लेकर घर जा रहा था। वह अभी गांव के बाहर पहुंचा ही था कि ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के पोल को ठोकर मार दिया। इससे बिजली के दो पोल टूट कर गीर गए। संजोग अच्छा रहा कि उस दौरान बिजली आपूर्ति बंद थी, नहीं तो बड़ा घटना हो सकता था। विद्युत पोल गिरने की वजह से गांव के सुधीर त्यागी, मंगरु प्रसाद, अमर यादव, रामायण यादव, योगेंद्र प्रसाद, संजय प्रसाद, शाहिद समेत करीब 50 लोगों के घर में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।