मंसाछापर। क्षेत्र के खजुरिया गांव में शनिवार को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। इसके पहले गांव में कलश यात्रा निकाली गई, जिससे पूरे गांव का वातावरण भक्तिमय हो उठा।
कथा का पाठ एवं प्रवचन आचार्य विजेंद्र प्रसाद ने कहा कि कहा कि भागवत कथा श्रवण मात्र से मनुष्य का जीवन पवित्र हो जाता है। यह न केवल पितरों की तृप्ति का माध्यम है बल्कि पूरे समाज में सद्भाव, भक्ति और शांति का संदेश देती है।