फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पर्यटकों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं, जल्द खुलेगा सुविधा केंद्र

विज्ञापन
कुशीनगर में मैत्रेय कार्यालय के पीछे निर्माणाधीन पर्यटक सुविधा केंद्र । संवाद
विज्ञापन
कसया। अंतरराष्ट्रीय पर्यटक स्थली में आने वाले देश-विदेश के पर्यटकों को जल्द ही एक ही परिसर में कई जरूरी सुविधाएं मिलेंगी। बुद्ध मंदिर क्षेत्र में उत्तर प्रदेश पर्यटन की ओर से करीब आठ करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन टूरिस्ट फैसिलिटेशन सेंटर (पर्यटक सुविधा केंद्र) का निर्माण अंतिम चरण में है। इसे इसी पर्यटन सीजन में पर्यटकों के लिए खोलने की तैयारी है।
विज्ञापन

मैत्रेय कार्यालय के पीछे करीब एक एकड़ क्षेत्र में विकसित किए जा रहे केंद्र का निर्माण अक्तूबर 2024 में शुरू हुआ था। उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कॉर्पोरेशन लिमिटेड की ओर से कराए जा रहे निर्माण को आकर्षक स्वरूप दिया जा रहा है। केंद्र शुरू होने के बाद पर्यटकों को पेयजल, प्रसाधन, कैफेटेरिया, वेटिंग लाउंज और स्वागत कक्ष जैसी सुविधाएं एक ही परिसर में मिलेंगी। परिसर में उद्यान और पार्किंग भी विकसित की जा रही है।
कुशीनगर के प्रमुख बौद्ध स्थलों के भ्रमण के दौरान उम्रदराज और दिव्यांग पर्यटकों को होने वाली परेशानी को देखते हुए मंदिर तक वाहन सुविधा भी उपलब्ध कराने की योजना है। इससे उन्हें पैदल चलने की परेशानी से राहत मिलेगी और वे आसानी से मंदिर क्षेत्र तक पहुंच सकेंगे। उपनिदेशक पर्यटन, बौद्ध परिपथ गोरखपुर राजेंद्र यादव ने बताया कि पर्यटक सुविधा केंद्र का करीब 80 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। इसे आगामी पर्यटन सीजन में शुरू करने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें