फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: फ्लाईओवर निर्माण ठप, दुकानदारों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पटहेरवा। पटहेरिया में निर्माणाधीन फ्लाईओवर के महीनों से ठप पड़े काम को शुरू कराने के लिए मंगलवार को दुकानदारों ने प्रदर्शन किया। उनका आरोप था कि निर्माण कार्य बंद होने उनकी परेशानी बढ़ गई है। अधूरे पड़े नाले व गड्ढों में बारिश के कारण जलभराव हो गया है। उसमें मच्छर पनप रहे हैं। ऐसे में संक्रामक व मच्छर जनित रोगों के फैलने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

पटहेरिया से जिला मुख्यालय और समउर होते हुए एक सड़क बिहार जोड़ती है। हादसों पर अंकुश लगाने के लिए फ्लाईओवर का निर्माण कराया जा रहा है। कार्यदायी संस्था की तरफ से रजवटिया ड्रेन से पटहेरवा फ्लाईओवर तक सिर्फ एक लेन में ही वाहनों के आवागमन का बंदोबस्त किया गया है। आए दिन यहां पर वाहनों का लंबा जाम लग जाता है। मौजूदा समय में सर्विस रोड में जगह-जगह अधूरे नाले और गड्ढों में बारिश का पानी भर गया है। इससे गुजरने पर हादसे का खतरा बना रहता है। प्रदर्शन कर रहे दुकानदारों ने कहा कि काम की रफ्तार काफी सुस्त है, इससे परेशानी बढ़ गई है। उन्हें नुकसान हो रहा है। इस मौके पर नंदलाल गुप्ता, अलीउल्लाह खान, अखिलेश गुप्ता, जुलकर खान, नैमुल अंसारी, दिनेश गुप्ता, राजेश गुप्ता, सूरज जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें