फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: आज के छात्र संभालेंगे 2047 के विकसित भारत की बागडोर

विज्ञापन
भारतीय इंटर कॉलेज परिसर में छात्र-छात्राओं को वितरण किया गया छात्रवृति के प्रमाण-पत्र।स्रोत-सोश
विज्ञापन
पपडरौना। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से प्रदेश के छात्र-छात्राओं के खातों में डीबीटी के माध्यम से छात्रवृत्ति की धनराशि अंतरित किए जाने के कार्यक्रम का शनिवार को भारतीय इंटरमीडिएट कॉलेज में लाइव प्रसारण किया गया। इसके बाद समारोह में छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति के प्रमाणपत्र वितरित किए गए। प्रमाणपत्र पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सदर विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि आज के विद्यार्थी ही वर्ष 2047 के विकसित भारत की बागडोर संभालेंगे। विद्यार्थियों की प्रतिभा और क्षमता को सही दिशा देने में शिक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका है। सरकार छात्रवृत्ति जैसी योजनाओं के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को आगे बढ़ने का अवसर दे रही है। इससे विद्यार्थी आर्थिक बाधाओं के बिना अपनी पढ़ाई जारी रख सकेंगे।
उन्होंने विद्यार्थियों से पूरी निष्ठा और लगन से पढ़ाई कर देश के विकास में योगदान देने का आह्वान किया। कार्यक्रम को जिला समाज कल्याण अधिकारी रामाशंकर यादव, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी भरत लाल गोंड, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पडरौना के प्रधानाचार्य रामस्वरूप गुप्त आदि ने संबोधित किया। इसके बाद छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति के प्रमाणपत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रबंधक एनपी कुशवाहा और संचालन आरके भट्ट और इब्राहिम अंसारी ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का स्वागत प्रशासनिक अधिकारी शत्रुघ्न जायसवाल और विशाल शुक्ला ने किया। संचालन प्रवक्ता आरके भट्ट और इब्राहिम अंसारी ने संयुक्त रूप से किया।
इस दौरान उमाकांत गुप्त, अशोक कुमार पांडेय, अंकुर मिश्रा, वेद प्रकाश दुबे, प्रमोद कुशवाहा, कन्हैया कुशवाहा, डीएन राव, आंचल, संध्या विश्वकर्मा, सौम्या जायसवाल, सीमा शुक्ला, माधवी द्विवेदी, वीरेंद्र दुबे, मंटू अली, संदीप कुशवाहा, सच्चिदानंद कुशवाहा, राजू कुशवाहा, सुभाष यादव, सोनू तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें