फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: फंदे से लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। थाना क्षेत्र के मुंडेरा रतन पट्टी गांव में शनिवार की सुबह कमरे में पंखे के सहारे फंदे से लटका गंगेश गोंड (35) का शव मिला। सूचना पर पहुंची कुशीनगर चौकी पुलिस ने शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

सुबह करीब आठ बजे गंगेश गोंड दरवाजे पर घूम रहा था। इसके बाद वह घर के अंदर गया और फंदे से लटक गया। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। टीम ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए।
घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं की जा रहीं है। सूत्रों के अनुसार, घटना के पीछे पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है, हालांकि की इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कसया एसओ इत्यानंद पांडेय ने बताया कि युवक के फंदे से लटकने की सूचना मिली थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट होगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें