फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली की कुर्सी छीनने के लिए प्रदेश से भाजपा को उखाड़ फेंकने की जरूरत : डॉ. मोहसिन

Mon, 25 Sep 2023 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
कसया नगर में एक निजी मैरेज हाल में सपा बैठक को संबोधित करते जिलाध्यक्ष शुकुरुल्लाह अंसारी।
विज्ञापन
कसया के एक मैरिज हाल में हुआ सपा का सम्मेलन, बूथ को मजबूत बनाने पर दिया गया जोर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

कसया। नगर के एक मैरेज हाल में सपा का सम्मेलन सोेमवार को हुआ। इसमें बूथ और सेक्टर प्रभारी मौजूद रहे। आगामी लोकसभा चुनाव पर चर्चा करते हुए बूथ को मजबूत बनाने और लोगों को जोड़ने पर जोर दिया गया है। प्रदेश से भाजपा को उखाड़ फेंकने के लिए एकजुट होने की बात कही गई।
मुख्य अतिथि पूर्व राज्य मंत्री और कुशीनगर लोक सभा चुनाव प्रभारी डॉ. मोहसिन खांन ने कहा कि सपा को मजबूत करने के लिए बूथ स्तर पर काम करना होगा। कार्यकर्ताओं के दम पर ही यह संभव हो सकता है। जनता अब भाजपा की जुमलेबाजी को जान चुकी है। अब इनके बातों में नहीं आने वाली। होने वाले लोकसभा का चुनाव का इंतजार कर रही है। पूर्व विधायक पूर्णमासी देहाती ने कहा कि जनता महंगाई से त्रस्त है। किसान व बेराेजगार सड़क पर आ गए हैं। कार्यकर्ता आगामी लोकसभा चुनाव के लिए अभी से जुट जाएं। पूर्व एमएलसी रामअवध यादव ने कहा कि कार्यकर्ता निराश न हों, आने वाला समय सपा का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य किसान सिंह सैंथवार, मुन्ना यादव, वीरेंद्र सिंह सैंथवार, डाॅ. उदयनारायण गुप्ता, विक्रमा यादव, धर्मराज गुप्ता ने भी चुनावी फतह के लिए टिप्स दिया। मनोनीत पदाधिकारियों के अलावा सभी जोनल व बूथ प्रभारियों को सम्मानित किया गया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शुकुरूल्लाह अंसारी ने किया। इस दौरान राजेश प्रताप राव बंटी, विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र यादव, प्रसुन्न जायसवाल, कैसर जमाल टीटू आदि रहे। मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें