फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar: टीके राय को मिला इंटरनेशनल बुद्धा पीस अवार्ड, कोलकाता राजभवन में राज्यपाल ने किया सम्मानित

Thu, 24 Aug 2023 06:20 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।

सार

टीके राय का कुशीनगर की धरती से बुद्ध के बताए उपदेशों को देश सहित विश्व के आने वाले पर्यटकों से साझा करने, कुशीनगर के पर्यटन विकास में नए सुझाव देने, सामाजिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों में काफी योगदान रहता है।
विज्ञापन
टीके राय। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुशीनगर स्थित म्यांमार बुद्ध विहार में यामा कैफे के संचालक टीके राय को इंटरनेशनल बुद्धा पीस अवार्ड-2023 मिला है। उन्हें यह अवार्ड भगवान बुद्ध के करुणा, मैत्री व शांति के संदेश को प्रचारित व प्रसारित करने के लिए दिया गया है। उनका चयन मैत्री बुद्धा पीस फाउंडेशन, दिल्ली ने किया था।

विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने कहा कि टीके राय का कुशीनगर की धरती से बुद्ध के बताए उपदेशों को देश सहित विश्व के आने वाले पर्यटकों से साझा करने, कुशीनगर के पर्यटन विकास में नए सुझाव देने, सामाजिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों में काफी योगदान रहता है। इनके इंटरनेशनल अवार्ड मिलने से भगवान बुद्ध महापरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर व जिले का नाम रोशन हुआ है।

इसे भी पढ़ें: वसूली करने के आरोप में एआटीओ, पीटीओ समेत आठ गिरफ्तार
विज्ञापन


बुधवार की शाम करीब करीब चार बजे पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने कोलकाता स्थित राजभवन में उन्हें इंटरनेशनल बुद्ध पीस अवार्ड-2023 दिया। पुरस्कार समारोह में मैत्री पीस फाउंडेशन, दिल्ली के चेयरमैन सुरजीत बरुआ, पद्मभूषण सम्मानित व ख्याति प्राप्त गायक उदित नारायण, फर्रुखाबाद के सांसद महेश राजपूत, उत्तर प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


उनके इस उपलब्धि पर कुशीनगर भिक्षु संघ अध्यक्ष एबी ज्ञानेश्वर, पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, भंते महेंद्र, भंतेनंद रतन, भंते अशोक, अंबिकेश त्रिपाठी, वीरेंद्र कुमार तिवारी, सभासद केशव सिंह, प्रभुनाथ सिंह, विवेक गोंड, राजेश मणि त्रिपाठी, नगीना, राम अधार यादव, किरन सिंह आदि मौजूद रहे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें