नव जीवन मिशन स्कूल के छात्र तिलक श्रीवास्तव को 12वीं में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर मिठाई खिलाते माता-पिता।
- फोटो : अमर उजाला
रविवार को दोपहर बाद सीबीएसई बोर्ड की 12वीं कक्षा का परीक्षाफल घोषित किया गया। जनपद मुख्यालय के निकट स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय मिल्की और रसूलपुर में 26 छात्र और आठ छात्राओं सहित कुल 34 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें सभी छात्र प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए।
जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्र अंकित कुमार गोंड ने सर्वाधिक 92 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय टॉप किया। सिद्धि मिश्रा 89.8 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि आशीर्वाद कुमार यादव ने 86 प्रतिशत अंकों के साथ परीक्षा उत्तीर्ण की। प्राचार्य तेजसागर ने बताया कि विद्यालय का परीक्षाफल बेहतर रहा। सभी परीक्षार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए।
इसमें सपहां मार्ग पर संचालित नवजीवन मिशन स्कूल में कुल 372 छात्र छात्राओं ने परीक्षा दी थी। इनमें से छह छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। वहीं 16 छात्र छात्राओं ने 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किया। तिलक श्रीवास्तव ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल टॉप किया है। वहीं निकिता सरावगी 94.6 प्रतिशत के साथ दूसरे, अर्चिता त्रिपाठी 92.6 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। इसके अलावा सुबी मित्तल 92 प्रतिशत, अवंतिका पाठक और आयुष श्रीवास्तव 90.2 प्रतिशत अंकों के साथ चौथे और पांचवें स्थान पर रहे। वहीं राहुल गुप्ता 89.6 प्रतिशत अंकों के साथ छठें, सुमन यादव 86.4 अंकों के साथ सातवें स्थान पर रहीं। इसी के साथ अतीकुर्रहमान, अदित्या कुमार सिंह, निखिल कुमार क्रमश आठवें, नवें और दसवें स्थान पर रहे। स्कूल के 274 छात्र छात्रा तीन विषयों में सम्मान सहित परीक्षा उतीर्ण किए हैं। विद्यालय के डायरेक्टर डॉ. पी.सी.सैमकुट्टी ने कहा कि छात्र छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन कर क्षेत्र के साथ माता पिता और विद्यालय का नाम रोशन किया है। उन्होंने मेधावी छात्र छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं विद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर कैप्टन आशीष जी. सैम ने शत प्रतिशत परीक्षाफल पर खुशी जताई। वहीं विद्यालय के प्रधानाचार्य सिरील कोस्टा ने कहा कि स्कूल के बच्चे हमारी शान है।