फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'तीसरी आंख' से होगी निगरानी: कुशीनगर में स्टंटबाजों पर शिकंजा, एयरपोर्ट रोड से बुद्ध मंदिर तक पुलिस का पहरा

Mon, 14 Sep 2026 02:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर

सार

वहीं, बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर में देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों की सुरक्षा को सबसे ऊपर रखा गया है। इसलिए यहां बुद्ध मंदिर प्रवेश द्वार, माथा कुंवर मंदिर मोड़, रामाभार स्तूप और निर्माणाधीन कृषि विश्वविद्यालय के सामने स्थित देवरिया रोड से निकलने वाले रामाभार मोड़ को संदिग्धों व वाहनों की चेकिंग के लिए प्वाइंट बनाया गया है।
विज्ञापन
माथा कुंवर और बुद्ध गेट पर वाहनों की जांच करती पुलिस।संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुशीनगर में जानलेवा स्टंटबाजी और बेकाबू रफ्तार से होने वाले हादसों पर रोक लगाने के लिए पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। एयरपोर्ट मार्ग से लेकर कुशीनगर मुख्य प्रवेश द्वार सहित मुख्य मार्गों के 10 सबसे संवदेनशील स्थानों को चिह्नित कर वहां पुलिस का पहरा सख्त कर दिया गया है। इस पूरे अभियान की मॉनिटरिंग सीओ और एसओ कर रहे हैं।

विज्ञापन

अभियान के तहत एयरपोर्ट मार्ग पर हिरण्यवती नदी के पास बने तिराहे, बैरिया चौराहे और एयर टर्मिनल मोड़ को विशेष निगरानी जोन में शामिल किया है। इन जगहों पर तेज रफ्तार में बाइक दौड़ाने और स्टंट करने वालों को सीसीटीवी व पुलिस कर्मियों की मदद से सीधे चिह्नित किया जा रहा है।

इसके अलावा बैरिया चौराहे से लेकर बाईपास और गोपालगढ़ फ्लाईओवर के आसपास के इलाकों में भी मोबाइल गश्त बढ़ा दी गई है।

वहीं, बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर में देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों की सुरक्षा को सबसे ऊपर रखा गया है। इसलिए यहां बुद्ध मंदिर प्रवेश द्वार, माथा कुंवर मंदिर मोड़, रामाभार स्तूप और निर्माणाधीन कृषि विश्वविद्यालय के सामने स्थित देवरिया रोड से निकलने वाले रामाभार मोड़ को संदिग्धों व वाहनों की चेकिंग के लिए प्वाइंट बनाया गया है।

पुलिस टीम चेकिंग प्वाइंट के अलावा रूटों पर स्टंटबाजी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है, वहीं दूसरी ओर पर्यटकों के लिए यातायात को पूरी तरह सुगम बनाए रखने का प्रयास जारी है। वैसे अब तक पुलिस किसी हादसे व शिकायत के बाद ही हरकत में आती थी, लेकिन लगातार स्टंटबाजी की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए अब रणनीति बदल दी गई है। चिह्नित 10 प्वाइंट्स से गश्त की व्यवस्था की गई है।

स्टंटबाजाी से हो चुके हैं हादसे
3 सितंबर 2026: एयरपोर्ट रोड पर स्टंटबाजों की आपस में भिडंत हो गई थी। जिसमें एक एयरपोर्ट कर्मचारी समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। भिड़ंत में एयरपोर्ट कर्मी प्रकाश गुप्ता के पैर की हड्डी टूट गई थी। इसके अलावा स्टंटबाजी के चलते पहले एक युवक की जान भी चली गई थी। ऐसी घटनाएं दोबारा न हो, पुलिस इसके लिए अब जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रही है।
विज्ञापन

सड़कों पर स्टंटबाजी रोकने के लिए एयरपोर्ट और बुद्ध मंदिर मार्ग समेत 10 प्रमुख स्थल चिह्नित किए गए हैं। चिह्नित स्थलों पर पुलिस बल तैनात है। यातायात नियम को तोड़ने वालों के खिलाफ मौके पर ही चालान की कार्रवाई की जा रही है। जानलेवा व खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे: अजय कुमार सिंह, सीओ, कसया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें