कसया। जिले के अलग-अलग थानों की पुलिस टीमों ने आपराधिक मामलों में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना विशुनपुरा पुलिस ने दुष्कर्म एवं पाक्सो एक्ट से संबंधित मामले में वांछित सचिन निवासी बांसगांव खास थाना विशुनपुरा को गिरफ्तार किया।
वहीं थाना तुर्कपट्टी पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित मोहम्मद मुस्ताक निवासी सिराजपुर, थाना मरौना,सुपौल (बिहार) को गिरफ्तार किया। अभियुक्त का आपराधिक इतिहास रहा है।
इसी क्रम में थाना कुबेरस्थान पुलिस ने वर्ष 2016 के पुराने मामले में वांछित वारंटी मनोज कुमार निवासी पचरुखिया (चमरटोली), थाना कुबेरस्थान को गिरफ्तार किया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार सभी अभियुक्तों को न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।