अहिरौली बाजार। पिपराइच कप्तानगंज मार्ग पर मंगलवार को दिन में ढाई बजे के करीब सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार टायल्स मिस्त्री की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई में जुट गई। पुलिस ने इस घटना की सूचना परिजनों को दी।
रामकोला थाना क्षेत्र के गांव धोधरही टोला भरपटिया निवासी ओमप्रकाश राजभर (45) गोरखपुर में टायल्स का काम करता था। मंगलवार को गोरखपुर से बाइक से अपने घर जा रहे थे। बाइक चालक हेलमेट पास में रखा था। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के महुअवा खुर्द चौराहे के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। घटना कील सूचना पर पुलिस पहुंची।