फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरफ्तार

विज्ञापन
पडरौना कोतवाली पुलिस की तरफ से पकड़े गए वाहन चोर।संवाद। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
तीन अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरफ्तार
विज्ञापन

- पुलिस ने चोरी की सात बाइक भी बरामद किया
- सीओ सदर ने किया चोरों के गैंग का खुलासा
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। अंतरराज्यीय वाहन चोरों के एक गिरोह को पकड़ने में पडरौना कोतवाली की पुलिस ने सफलता पाई है। पुलिस ने सोमवार को चोरी की सात बाइक के साथ तीन अंतरराज्यीय वाहन चोरों को गिरफ्तार किया। पुलिस इनके खिलाफ विधिक कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन

सीओ सदर संदीप वर्मा ने पडरौना कोतवाली में इस चोरी का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि सोमवार को पडरौना कोतवाली की पुलिस ने बिहार सीमा पर स्थित त्रिलोकपुर चौराहा के पास तीन व्यक्तियों को संदेह के आधार पर पकड़ा। सख्ती से पूछताछ में तीनों अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के सदस्य निकले। इनका नाम सिकंदर सिंह एवं अशोक शाह निवासी तमकुहा थाना धनहां पश्चिमी चंपारण बिहार और अमन पांडेय निवासी शास्त्रीनगर सुभाष चौक पडरौना है। एक बाल अपचारी को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। इनकी निशानदेही पर चोरी की सात बाइक बरामद हुई है। सिकंदर के पास एक तमंचा और एक कारतूस मिला है। बरामद बाइक के बारे में छानबीन की जा रही है। इनके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि यह अभ्यस्त अपराधी हैं तथा बाइक चोरी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें