फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ट्रेलर में छिपाकर बिहार ले जा रहे गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

Mon, 18 May 2026 02:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
गांजा तस्करी के साथ बरामद ट्रक।स्रोत-सोशल मीडिया
विज्ञापन
कुशीनगर/डिबनी बंजरवा। तमकुहीराज पुलिस और एसटीएफ मुख्यालय लखनऊ की संयुक्त टीम ने रविवार को ट्रेलर से बिहार लेकर जा रहे अवैध गांजा के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। ट्रेलर के अंदर छिपाकर रखे गए 63 किलो 250 ग्राम गांजा बरामद किए गए।
विज्ञापन


बरामद गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 15.50 लाख होने का दावा पुलिस कर रही है। तस्करों के पास से ट्रेलर, मोबाइल फोन और नकदी भी बरामद हुई है। पुलिस की जांच में पता चला कि तीनों तस्कर देवरिया जिले के रहने वाले हैं।

पुलिस की सख्ती के बाद तस्करों ने हाईवे से मादक पदार्थों की तस्करी का तरीका बदल दिया है। एसटीएफ टीम लखनऊ को जानकारी मिली कि कुशीनगर के रास्ते बिहार नंबर के ट्रेलर में सामान के बीच छिपाकर गांजा की खेप बिहार भेजी जा रही है। एसटीएफ ने तमकुहीराज क्षेत्र में हाईवे पर स्थानीय पुलिस की मदद से घेराबंदी की। जानकारी के अनुसार टीम ने बिहार की ओर जा रहे बिहार नंबर के ट्रेलर को रोका। तलाशी के दौरान ट्रेलर के अंदर छिपाकर रखा गया अवैध गाजा बरामद हुआ।
विज्ञापन


गिरफ्तार तस्करों की पहचान पुलिस ने बादल यादव उर्फ प्रिंस निवासी कंचनपुर बाबू पकड़ी, शशि बिंद कुशवाहा निवासी रामपुर शुक्ल और राजकरन गुप्ता निवासी सिधावे थाना तरकुलवा, जिला देवरिया के रूप में की। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे असम से गांजे की खेप लाकर बिहार और अन्य राज्यों में सप्लाई करते हैं। बिक्री से मिले पैसे को आपस में बांट लेते हैं। सीओ जयंत कुमार ने बताया कि आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया है। पूछताछ में पुलिस को इनके नेटवर्क के बारे में जानकारी हासिल हुई है। उस पर पुलिस काम कर रही है।
विज्ञापन

गांजा तस्करी के साथ बरामद ट्रक।स्रोत-सोशल मीडिया

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें