फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: 15 किलो गांजे के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

Sat, 09 May 2026 02:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
पडरौना कोतवाली में बरामद गांजा।स्रोत-सोशल मीडिया
विज्ञापन
पडरौना। कोतवाली पुलिस ने तीन गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 15 किलो 529 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

सीओ अजय कुमार सिंह ने बताया कि पडरौना कोतवाली कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे ओडिशा से गांजा लाकर बिहार समेत अन्य राज्यों में उसकी सप्लाई करते थे और बिक्री से मिलने वाली रकम आपस में बांट लेते थे। गिरफ्तार आरोपियों में जटहां बाजार थाना क्षेत्र के कटाई भरपुरवा व्यापारी टोला निवासी बिकाऊ भारती, कोतवाली क्षेत्र के मुजाहिदा खास निवासी हिमांशु कुमार तथा बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के पिपरासी थाना क्षेत्र के भिलोरवा टोला सौरहा निवासी अखिलेश साहनी शामिल हैं। पुलिस ने गांजा के साथ, 330 रुपये, तीन मोबाइल फोन और आधार कार्ड बरामद किया है। कोतवाल ओमप्रकाश तिवारी ने बताया कि आरोपियों को कोर्ट नेे जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें