फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बरात से लौट रहे दो युवकों से मारपीट, प्राथमिकी दर्ज

Sat, 09 May 2026 02:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुकरौली। हाटा कोतवाली क्षेत्र के पड़री खास गांव में बृहस्पतिवार रात बरात से लौट रहे दो युवकों का रास्ता रोककर मारपीट का मामला सामने आया है।
विज्ञापन

पीड़ितों ने कुछ लोगों पर ईंट-पत्थर और डंडे से हमला कर गंभीर रूप से घायल करने का आरोप लगाया है। कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पड़री खास के विशाल शाही और रोशन चौधरी ने तहरीर में बताया कि वे बाइक से बरात से घर लौट रहे थे। आरोप है कि गांव की हरिजन बस्ती के पास एक युवक शराब के नशे में रास्ते में खड़ा था। हॉर्न बजाने पर वह गाली-गलौज करने लगा और रास्ता रोक लिया। पीड़ितों का आरोप है कि विरोध करने पर युवक ने थप्पड़ मार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान उसके कुछ साथी और पटीदार भी पहुंच गए तथा दोनों युवकों को बाइक से खींचकर ईंट-पत्थर और डंडे से हमला कर दिया। मारपीट में दोनों घायल हो गए। तहरीर में रोशन, दीपक और मनीष समेत अन्य लोगों पर हमला करने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें