कार-बाइक की टक्कर में महिला समेत तीन लोग घायल
कसया-तुर्कपट्टी मार्ग स्थित सपहां के पास हुआ हादसा
कसया(कुशीनगर)। थानाक्षेत्र के कसया-तुर्कपट्टी मार्ग स्थित सपहां के पास कार व बाइक की टक्कर में एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी कसया भिजवाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने दो लोगों की हालत चिंताजनक देख जिला अस्पताल रेफर किया।
जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह करीब 8:30 बजे सपहां बाजार के पास अनियंत्रित कार ने सामने से आ रहे बाइक में टक्कर मार दी। बाइक सवार नरकटिया बुजुर्ग निवासी मुंशी अंसारी (42), आयशा खातून (40) व सिकटा निवासी मुस्लिम अंसारी (25) गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें सीएचसी कसया लाया गया, जहां से मुंशी व मुस्लिम की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने थे। थानेदार सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि कार कब्जे में ले ली गई। पीड़ितों की तहरीर पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।