फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: हत्या के तीन दोषियों को उम्रकैद

Sat, 06 Dec 2025 01:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर। ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत कुशीनगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना कोतवाली हाटा क्षेत्र में दर्ज हत्या के मामले में अदालत ने तीन आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही प्रत्येक पर 16 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है।
विज्ञापन

थाना कोतवाली हाटा में दर्ज मुकदमे में अभियुक्त दिवाकर मिश्रा, अमरजीत मिश्रा और सोनू मिश्रा उर्फ विजय शंकर मिश्रा निवासी मठिया मिश्र को दोषी पाया गया। मॉनिटरिंग सेल और स्थानीय पुलिस की निरंतर निगरानी के चलते मामले में ठोस पैरवी की गई। शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायालय पडरौना के न्यायाधीश ने तीनों आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई। अदालत ने माना कि अभियुक्तों के विरुद्ध प्रस्तुत साक्ष्य अपराध सिद्ध करने के लिए पर्याप्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें