फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सिवान में मिले मदरसे से लापता तीन किशोर, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

Mon, 22 Jun 2026 01:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गंगुआ बाजार। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के बसडिला खुर्द गांव के थवई टोला से जुमे की नमाज के दौरान लापता हुए तीनों किशोरों को पुलिस ने बिहार के सिवान जिले से ढूंढ़कर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर किशोरों का पता लगाया।
विज्ञापन


थवई टोला के मदरसे में पढ़ाई कर रहे हसनैन रजा निवासी थवई टोला तथा साजिम आलम और अब्दुल शिफॉन निवासी खाफ टोला, थाना भितहा, जिला पश्चिम चंपारण (बिहार) जुमे की नमाज के दौरान मदरसे से निकल गए थे। काफी देर तक नहीं लौटने पर उनकी तलाश शुरू की गई। शनिवार को ग्रामीणों और परिजनों ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर किशोरों के लापता होने की सूचना प्रसारित कर उनकी खोज में सहयोग की अपील की।
जानकारी मिलते ही तमकुहीराज पुलिस सक्रिय हो गई और तमकुहीराज कस्बे व आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की। जांच के दौरान तमकुहीरोड रेलवे स्टेशन की फुटेज में तीनों किशोर दिखाई दिए। इसके बाद पुलिस ने गोरखपुर और लखनऊ जीआरपी समेत अन्य एजेंसियों से संपर्क कर उनकी लोकेशन का पता लगाया। पता चला कि तीनों किशोर तमकुहीरोड रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़कर गोरखपुर होते सिवान जिले पहुंच गए हैं। पुलिस टीम ने शनिवार देर रात सिवान के पचरुखी क्षेत्र से तीनों किशोरों को ढूंढ़ लिया। सीओ तमकुहीराज जयंत कुमार यादव ने बताया कि तीनों किशोरों में से एक अब्दुल शिफॉन के मामा सिवान के पचरुखी स्थित एक मदरसे में अध्यापक हैं। किशोर वहीं चले गए थे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य माध्यमों से जानकारी जुटाकर उन्हें ढूंढ़कर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें