टेंपो और कार की टक्कर में तीन लोग घायल
भगवानपुर गांव के पास हुआ हादसा
तमकुहीरोड(कुशीनगर)। टेंपो और कार की भिड़ंत में तीन लोग घायल हो गए। हादसा बृहस्पतिवार को भगवानपुर गांव के पास हुआ। घायलों को सेवरही सीएचसी भिजवाया गया।
सुबह करीब दस बजे एक टेंपो सवारी लेकर जा रहा था। भगवानपुर गांव के पास सामने से आ रही कार से टक्कर हो गई। दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में तिवारीपट्टी निवासी टेंपो चालक अजय जायसवाल (35), पकड़ीयार निवासी महिला सफाई कर्मचारी उर्मिला देवी (45) और रकबा दुलमापट्टी निवासी रमावती देवी (55) घायल हो गईं। चालक अजय और सफाई कर्मी उर्मिला को जिला जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जबकि रमावती देवी को प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने घर भेज दिया।
सेवरही थाने के एसओ आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि क्षतिग्रस्त दोनों वाहन पुलिस के कब्जे में हैं। इस मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।