फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो की चपेट से तीन घायल, केशवपट्टी गांव में हुई दुर्घटना

विज्ञापन
छीतौनी में घटना स्थल पर जुटी भीड़ । संवाद न्यूज एजेंसी। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
बोलेरो की चपेट से तीन घायल, केशवपट्टी गांव में हुई दुर्घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
छितौनी। पनियहवा-पडरौना मार्ग के केशवपट्टी गांव में शनिवार की दोपहर बोलरो की चपेट में आने से एक बाइक चालक, उनकी पत्नी और बेटी घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को कोटवा सीएचसी भेजवाया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के केशवपट्टी गांव निवासी अजय के बच्चे की शनिवार की सुबह मृत्यु हुई थी। सूचना पर अजय के ससुर श्रीकांत भारती (45), सास गुड्डी देवी (42) और साली संध्या (15) निवासी खेसिया कोतवाली पडरौना दोपहर में उनके घर जा रहे थे। अभी वे अजय के घर के सामने सड़क से मुड़ ही रहे थे तभी पीछे से आ रहे एक बोलेरो की चपेट में आ गए। इससे बाइक सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर जुटे लोगों ने एंबुलेंस से घायलों को पीएचसी कोटवा भेजवाया, जहां डॉक्टर ने संध्या की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। श्रीकांत और उनकी पत्नी गुड्डी का इलाज चल रहा है। सूचना पर पहुंची हनुमानंगज पुलिस क्षतिग्रस्त बोलेरो और बाइक को कब्जे में लेकर थाने ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें