मथौली। हाटा-कप्तानगंज मार्ग स्थित नरायनपुर गांव के पास रविवार की शाम दो बाइक में आमने-सामने टक्कर हो गई। इसमें दोनों बाइक पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौजूद लोगों ने घायलों को एम्बुलेंस से मथौली सीएचसी भेजवाया, वहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
महाराजगंज के बसंतपुर निवासी किस्मत अली (40) शनिवार की शाम करीब साढ़ पांच बजे कप्तानगंज की तरफ से आ रहे थे। अभी वे क्षेत्र के नारायनपुर गांव के पास पहुंचे ही थे कि सामने से आ रहे बाइक सवार नेबुआरंगिया क्षेत्र के केरवनिया निवासी ओमकार गुप्ता (25) व भोलेनाथ (26) बाइक से आमने सामने की टक्कर हो गई। संवाद