गंगुआ बाजार। तमकुहीराज थाना क्षेत्र में समउर-पटहेरिया मार्ग से निकली संपर्क रोड पर बिहार खुर्द के समीप एक बाइक पर सवार तीन लोग अनियंत्रित होकर गिर गए। ग्रामीणों ने घायलों को तमकुहीराज सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक इलाज के बाद हालत चिंताजनक देखते हुए तीनों को चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान बिहार बुजुर्ग के कुश गोंड की मौत हो गई। दो का इलाज चल रहा है।
तमकुहीराज थाना क्षेत्र के गांव बिहार बुजुर्ग गांव निवासी 19 वर्षीय कुश गोंड, 20 वर्षीय प्रज्ञान व 22 वर्षीय सोहेब एक ही बाइक से सवार होकर सोमवार देर शाम घर जा रहे थे, इस दौरान समउर-पटहेरिया मार्ग से निकली हुई संपर्क रोड के किनारे बिहार खुर्द गांव के समीप बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें तीनों में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने घायलों को तमकुहीराज सीएचसी ले गए,जहां प्राथमिक इलाज के बाद हालत चिंताजनक देखते हुए चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर रेफर कर दिया,जहां देर रात इलाज के दौरान कुश गोंड की मौत हो गई। इस हादसे में धुरंधर कुशवाहा भी घायल हो गया,जो पैदल सड़क से गुजर रहा था। सूचना के बाद अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।