अलाव की आग से तीन झोपड़ियां जलीं
लक्ष्मीगंज (कुशीनगर)। रामकोला थानाक्षेत्र के परोरहा गांव के यादव टोला में बुधवार रात करीब नौ बजे अलाव की आग से एक झोपड़ी में आग लग गई। जब तक लोग आग बुझाते तब तक एक-एक कर तीन झोपड़ियों में आग पकड़ लिया। आग की लपटों में तीनों झोपड़ियों में रखे गृहस्थी के सामान जलकर नष्ट हो गए। आग में झुलसने से एक भैंस की मौत हो गई। जबकि दो गंभीर रूप से झुलस गईं
बताया जा रहा है कि परोरहा गांव के यादव टोला निवासी जंगू यादव के परिवार के लोगों ने झोपड़ी में अलाव जला रखा था। अचानक उससे झोपड़ी में आग पकड़ लिया। उस समय तेज हवा चल रही थी। देखते ही देखते आग की लपटों ने पड़ोस के दीना यादव और पवन यादव की झोपड़ियों को भी जद में ले लिया। इससे तीनों घरों का अनाज, कपड़े आदि जलकर नष्ट हो गया। आग की लपटों में झुलस जाने से एक भैंस की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से झुलस गईं। आग लगने की सूचना पर लक्ष्मीगंज पुलिस चौकी के इंचार्ज गौरव राय कांस्टेबल नागेंद्र, जयप्रकाश, अजय के साथ पहुंचे। अग्निशमन दस्ता भी पहुंचा। उसके बाद आग पर काबू पाया गया।