फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: निरीक्षण में अनुपस्थित मिले तीन डाॅक्टर और चार कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। सीएमओ चंद्रप्रकाश ने शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसया का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ड्यूटी से तीन डॉक्टर और चार कर्मचारी अनुपस्थित मिले, जिसपर नाराजगी जताते हुए सभी को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सीएमओ सुबह अस्पताल खुलने के समय पर पहुंच गए। सबसे पहले इमेरजेंसी कक्ष में पहुंचे। उन्होंने उपस्थिति पंजिका चेक की तो इस दौरान तीन डॉक्टर और चार कर्मचारी अनुपस्थित मिले। अनुपस्थित डॉक्टर व कर्मचारियों का अधीक्षक डाॅ. मार्कण्डेय चतुर्वेदी से फीडबैक लेते हुए स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। साथ ही कड़ी चेतावनी दी कि भविष्य में फिर ऐसा हुआ तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इसके बाद उन्होंने दवा स्टोर रूम का निरीक्षण किया और दवाओ की उपलब्धता के बारे में जानकारी हासिल की। इसके साथ ही स्टॉक में मौजूद तीन महीने के अंदर एक्सपायर होने वाले दवाओं की विस्तृत जानकारी ली।
विज्ञापन

उन्होंने टीका वैक्सीलेशन रूम का निरिक्षण किया और संबंधित दवाओं और फ्रीजर को चेक किया। महिला वार्ड में भर्ती महिला मरीजों एवं उनके परिजनों से दवा -इलाज, भोजन आदि व्यस्थाओ के बारे में पूछताछ किया। इसके बाद ओपीडी सहित सभी वार्डो का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें