सलेमगढ़। बाजार घर जा रहे एक बाइक सवार दो युवक बहादुरपुर पुलिस चौकी के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौजूद लोगों के सहयोग से पुलिस घायलों को तमकुहीराज सीएचसी भेजवाया, जहां डॉक्टर ने एक युवक को मृत घोषित कर दूसरे घायल को मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर रेफर कर दिया।
गोपालगंज जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र के नरहवा शुक्ल निवासी 40 वर्षीय मुन्ना साह गांव के 32 वर्षीय महेश चौहान के साथ सलेमगढ़ बाजार करने गए थे। वहां से वे बाइक से वापास घर जा रहे थे। शाम करीब सात बजे वे बहादुरपुर पुलिस चौके पास पहुंचे ही थे कि किसी वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर आई बहादुरपुर चौकी पुलिस मौजूद लोगों के सहयोग से दोनों घायलों को तमकुहीराज सीएचसी भेजवाए, जहां बाइक चला रहे मुन्ना को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल महेश का प्राथमिक उपचार कर डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर रेफर कर दिया।
चौकी प्रभारी विक्रम प्रताप राय ने बताया कि मुन्ना के शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।