पडरौना। ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत पुलिस ने हत्या के प्रयास व अन्य मामले में प्रभावी पैरवी कर तीन अभियुक्तों को 10-10 वर्ष का सश्रम कारावास और प्रत्येक को 13,500 रुपये का अर्थदंड की सजा दिलाई है।
थाना कोतवाली पडरौना में वर्ष 2021 में हत्या के प्रयास में दोषी अभियुक्त के विरुद्ध पुलिस व मॉनिटरिंग सेल की तरफ से प्रभावी पैरवी किया गया। एडीजीसी एफटीसी प्रथम संजीव कुमार सिंह ने अभियुक्त राम सूचित, शिवपूजन, अशोक निवासी चौराखास के विरुद्ध साक्ष्य के आधार पर अभियुक्तों को कुल 10-10 वर्ष का सश्रम कारावास और 13,500 रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है।