फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालू लदी तीन बैलगाड़ी पकड़ी गई

विज्ञापन
विज्ञापन
बालू लदी तीन बैलगाड़ी पकड़ी गई
विज्ञापन

पकड़ियार बाजार। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के कुशीनगर और महराजगंज सीमा पर बहने वाली छोटी गंडक से बालू लादकर ले जा रहे तीन बैलगाड़ी को पकड़ लिया गया।
मौजूदा समय में बालू खनन ठेका बंद होने से माफिया, छोटी गंडक को ठिकाना बना लिए हैं। बृहस्पतिवार की भोर में क्रांति पुलिस चौकी पर तैनात सिपाहियों ने गश्त के दौरान लक्ष्मीपुर उर्फ कुर्मी पट्टी, नौकाटोला, डाड़ टोला के पास से बालू लदी तीन बैलगाड़ी को पकड़ लिया। ग्रामीणों के अनुसार, कुर्मी पट्टी, मलाही पट्टी, नौकाटोला, अन्हरी स्थान, रायपुर खास के पास प्रतिदिन नाव से बड़े पैमाने पर बालू खनन कर ट्रालियों से ढुलाई की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस चौकी से महज पांच सौ मीटर दूर पर ही मलाही पट्टी में मेन रोड पर ही नदी से बालू लाकर स्टोर कर शाम को चुनिंदा जगहों पर ट्राली से खेप पहुंचाई जा रही है। उन पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। पिछले माह ही रायपुर के बालू खनन से प्रभावित किसानों ने लगाई गई नाव को जला दिया था। पुलिस चौकी से महज कुछ ही दूरी पर बालू खनन करके रखा जा रहा है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी खड्डा संदीप वर्मा द्वारा बताया गया कि मामला संज्ञान में नहीं है। अगर ऐसा है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें